Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Delhi Building Collapse : सत्य निकेतन हादसे के बाद कानूनी शिकंजा, 14 दिन न्यायिक हिरासत में PG संचालक और पत्नी; बेटे से पूछताछ

सत्य निकेतन इमारत हादसा : पीजी संचालक, पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नई दिल्ली : सत्य निकेतन इलाके में रविवार, 6 सितंबर 2026 को इमारत ढहने के बाद राहत-बचाव अभियान में जुटे बचावकर्मी। (पीटीआई फोटो)
Advertisement

Delhi Building Collapse : दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को सत्य निकेतन इमारत ढहने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार दंपत्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, उनके बेटे को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी।

न्यायाधीश के आवास पर पेश किए जाने के बाद 81 वर्षीय हरिराम गुप्ता और उनकी 75 वर्षीय पत्नी उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि उनके 52 वर्षीय बेटे महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। रविवार को सत्य निकेतन में दशकों पुरानी एक इमारत ढह गई थी। इस इमारत में लड़कों के लिए पेइंग गेस्ट (पीजी) का संचालन किया जा रहा था। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×