Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi AQI: राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची

Delhi AQI: दिल्ली में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई। मौसम कार्यालय ने बताया कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पालम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

Delhi AQI: दिल्ली में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई। मौसम कार्यालय ने बताया कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। लोधी रोड में 7.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है, रिज में 9.5 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है और आयानगर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.4 डिग्री कम है।

Advertisement

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 238 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। शहर भर में वायु गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में बनी रही, जिसमें 19 निगरानी केंद्रों ने 'खराब' वायु गुणवत्ता दर्ज की, 12 ने 'मध्यम' श्रेणी में और आठ निगरानी केंद्रों ने 'बहुत खराब' श्रेणी में वायु गुणवत्ता दर्ज की।

Advertisement

आरके पुरम में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सबसे खराब 316 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में रखा गया है। मौसम विभाग ने शनिवार से तीन दिन तक गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार से बारिश का अनुमान

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार से बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी को राज्य के अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

एक और दो फरवरी को भी उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में आकाशीय बिजली के साथ कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

इस बीच राज्य में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। शनिवार सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा और कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। इस दौरान माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सिरोही में यह 4.9 डिग्री, अलवर में 5.0 डिग्री, लूणकरणसर तथा फतेहपुर में 5.9 डिग्री व गंगानगर में 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement
×