Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Cyber ​​Fraudster Arrested: दिल्ली में क्रेडिट कार्ड सीमा बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार

Cyber ​​Fraudster Arrested: उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने बैंक प्रतिनिधि बन क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के बहाने एक व्यक्ति के साथ ठगी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो: iStock
Advertisement

Cyber ​​Fraudster Arrested: उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने बैंक प्रतिनिधि बन क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के बहाने एक व्यक्ति के साथ ठगी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल अलवल ने बताया कि करावल नगर निवासी प्रशांत शर्मा की शिकायत पर नौ सितंबर को मामला दर्ज किया गया जिसके बाद जांच में करण उर्फ​ काके (30), राकेश कुमार उर्फ राणा (47), फैजान (23), रौनक ( 26) और गौरव शर्मा (24) को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि शर्मा को बैंक प्रतिनिधि बनकर एक व्यक्ति ने फोन आया जिसने उनके क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट सीमा बढ़ाने की पेशकश की जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी द्वारा बनाई गई फर्जी वेबसाइट पर अपने कार्ड का गोपनीय विवरण दर्ज कर दिया। डीसीपी ने कहा कि जालसाज़ों ने विवरण का दुरुपयोग कर लगभग 31,663 रुपये का अनधिकृत लेनदेन किया।

Advertisement

जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि ठगे गए पैसे का इस्तेमाल एक वेबसाइट के माध्यम से एक ग्राम सोने का बिस्कुट खरीदने के लिए किया गया था। उन्होंने बताया कि वस्तु को बाद में तिलक नगर में एक अज्ञात पते पर पहुंचा दिया गया। पुलिस ने बताया कि फर्जी बैंक वेबसाइट के तकनीकी विश्लेषण से पुलिस गौरव शर्मा तक पहुंची, जिसने फर्जी वेबसाइट पर बनाई और संचालित की थी।

पुलिस ने कहा कि रौनक ने वेबसाइट के निर्माण के लिए भुगतान किया था। अलवल के मुताबिक, आगे की जांच से पता चला कि करण और राकेश मंगोलपुरी से एक कॉल सेंटर चला रहे थे और खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर लोगों से क्रेडिट कार्ड का विवरण प्राप्त करने के लिए संपर्क करते थे।

उन्होंने कहा कि फैज़ान ने कथित तौर पर एक सूत्रधार के रूप में काम किया और फोन करने वाले दो लोगों को उनकी पहचान छिपाने और धोखाधड़ी में मदद करने के लिए सिम कार्ड और मोबाइल फोन उपलब्ध कराए। पुलिस ने नौ सितंबर को छापेमारी कर करण और राकेश को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ के बाद फैजान, गौरव और रौनक की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल नौ मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बारमद किया है। डीसीपी ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज की गई 14 शिकायतें अब तक आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन से जुड़ी पाई गई हैं।

Advertisement
×