CJP Protest Violence Incident: दिल्ली पुलिस का दावा, छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया
CJP Protest Violence Incident: दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा के पिता पर हमला करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिये जाने के कुछ ही घंटे बाद,...
CJP Protest Violence Incident: दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा के पिता पर हमला करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिये जाने के कुछ ही घंटे बाद, पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए बुलंदशहर पहुंची, लेकिन वह पहले ही फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि भारद्वाज नैथला गांव से मोटरसाइकिल पर खुर्जा की ओर निकला था और अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने हेलमेट पहन रखा था। उसका पता लगाने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस की कई टीम तैनात की गईं। उसकी तलाश के दौरान पुलिस ने स्थानीय पत्रकारों से भी पूछताछ की।
भारद्वाज का पता लगाने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। खुद को 'कट्टर हिंदू' बताने वाले भारद्वाज को वायरल वीडियो में यह स्वीकार करते हुए देखा गया कि उसने प्रदर्शन के दौरान निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार की "खोपड़ी फोड़ दी" और अपराध की गंभीरता के बावजूद वह जेल जाने से बच गया।
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में संसद मार्ग थाने पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आश्वासन दिया कि उसे 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

