Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bomb Threat: दिल्ली में आर्मी पब्लिक व एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

Bomb Threat: टीम ने जांच के बाद धमकी को 'फर्जी' बताया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bomb Threat: दिल्ली सचिवालय, दिल्ली विधानसभा, लाल किला और राष्ट्रीय राजधानी के दो स्कूलों सहित कई संस्थानों को सोमवार को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली, जिसे बाद में 'फर्जी' घोषित कर दिया गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि दिल्ली सचिवालय, धौला कुआं स्थित दिल्ली आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को बम की धमकी मिली है।

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली विधानसभा और उसके अध्यक्ष की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह आठ बजे धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। धमकी भरे ईमेल में "दिल्ली बनेगा खालिस्तान" लिखा था और कहा गया था कि अगले तीन दिनों में दिल्ली आर्मी स्कूल, लाल किला और मेट्रो स्टेशनों में विस्फोट होंगे।

Advertisement

उनके मुताबिक, इस ईमेल में दावा किया गया था कि दोपहर 1:11 बजे दिल्ली आर्मी पब्लिक स्कूल, दोपहर 3:11 बजे विधानसभा और सुबह 9:11 बजे लाल किले में विस्फोट होगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद दोनों स्कूलों के प्रशासन ने सुबह ही अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी।

अधिकारी ने बताया, "दिल्ली सचिवालय और दो स्कूलों - धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल - को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली थी। एहतियात के तौर पर परिसर खाली करा दिए गए और गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध न मिलने के कारण इस बम धमकी को फर्जी घोषित कर दिया गया है।"

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व विधायक दिलीप के पांडे ने 'एक्स' पर कहा, "आज मुझे मेरी निजी ईमेल आईडी पर बम से संबंधित धमकी मिली और चूंकि मामला जन सुरक्षा से संबंधित था, इसलिए मैंने ईमेल को तुरंत दिल्ली पुलिस को भेज दिया है।"

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों और अन्य स्थानों के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, "हम यह पता लगा रहे हैं कि ईमेल कहां से भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।"

ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ को भी इस काम में लगाया गया है। तलाशी अभियान अब भी जारी है।

Advertisement
×