Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

यात्रियों को बड़ी राहत... BRICS समिट के बीच बदला दिल्ली मेट्रो का शेड्यूल, रविवार सुबह 6 बजे से दौड़ेंगी ट्रेनें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: इस रविवार सभी लाइन पर सुबह छह बजे से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो। एएनआई
Advertisement

BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण लागू यातायात संबंधी प्रतिबंधों के बीच परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों और अन्य यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए रविवार को मेट्रो की ट्रेन सेवाएं सभी लाइन पर सुबह छह बजे से शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सामान्यतः, रविवार के दिन पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह सात बजे शुरू होती हैं।

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण लागू यातायात संबंधी प्रतिबंधों के बीच परीक्षा देने वाले छात्रों और आम जनता की सुगम व समयबद्ध आवाजाही के लिए रविवार को सभी लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू होंगी।'' डीएमआरसी ने बताया कि सेवाओं की समय से पहले शुरुआत से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के साथ-साथ आम जनता को भी आसानी होगी।

Advertisement

दिल्ली यातायात पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि उसे सीडीएस परीक्षा के एक अभ्यर्थी से अनुरोध प्राप्त हुआ था कि परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने के लिए मेट्रो सेवाएं सुबह जल्दी उपलब्ध कराई जाएं। ट्रैफिक पुलिस ने इस चिंता को देखते हुए एनडीए/सीडीएस परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के वास्ते डीएमआरसी के साथ समन्वय किया।

Advertisement

यातायात पुलिस ने कहा कि डीएमआरसी परीक्षा के दिन सभी लाइन पर सुबह छह बजे से सेवाएं शुरू करने पर सहमत हो गया है। डीएमआरसी ने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में यातायात संबंधी प्रतिबंधों को देखते हुए छात्रों और अन्य यात्रियों को उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Advertisement
×