Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Airport Assault : यात्री से मारपीट के आरोप में एअर इंडिया एक्सप्रेस का पायलट गिरफ्तार

IGI Airport के टर्मिनल एक की सुरक्षा चौकी के पास हुई थी घटना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के साथ मारपीट के आरोप में एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक ‘ऑफ-ड्यूटी’ पायलट को गिरफ्तार किया है। यह घटना हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की सुरक्षा चौकी के पास हुई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल जांच में शामिल हुए थे, जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई। जांच के दौरान संबंधित सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के बयान में कहा गया कि यह मामला 19 दिसंबर का है, जब टर्मिनल-1 के पास कथित तौर पर एक यात्री के साथ हिंसक झड़प हुई। इस संबंध में सेजवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 126 (गलत तरीके से रोकना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

घटना इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
×