Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

AAP Allegation: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर आप का दावा, विधायक को 'अज्ञात स्थान' पर ले जाया गया

AAP Allegation: आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पूर्वी दिल्ली से उसके विधायक कुलदीप कुमार को ''अज्ञात स्थान'' पर ले गई है। पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज. ट्रिब्यून फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

AAP Allegation: आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पूर्वी दिल्ली से उसके विधायक कुलदीप कुमार को ''अज्ञात स्थान'' पर ले गई है।

पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस एक मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार पर उसका अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव बना रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Advertisement

भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आज सुबह चार बजे करीब 20 पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आए और 'आप' विधायक कुलदीप कुमार को उठा ले गए। वह मुआवजे की मांग कर रहे सफाई कर्मचारियों की आवाज उठा रहे थे। उन्होंने मांग की थी कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार से मुलाकात करें, लेकिन प्रदर्शनकारियों से मिलने के बजाय विधायक कुलदीप कुमार को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।''

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ''सफाई कर्मचारी का जबरन अंतिम संस्कार करा रही है।'' भारद्वाज ने कहा कि सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद हजारों सफाई कर्मचारी दो दिन से धरने पर बैठे हैं, और सरकार से परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

आप नेता ने आरोप लगाया कि अब पुलिस शव को अस्पताल से जबरन घर ले आई है। सोमवार को दिल्लीभर से आए सैकड़ों सफाई कर्मचारियों और ऑटो-टिपर चालकों ने कल्याणपुरी में ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मचारी अनिल की हत्या के विरोध में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने एक करोड़ रुपये का मुआवजा और मृतक के परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि वे अंतिम संस्कार के लिए अस्पताल से अनिल का शव नहीं ले जाने देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक दिल्ली में ऑटो-टिपर सड़कों पर नहीं चलने दिए जाएंगे।

Advertisement
×