Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

दिल्ली के सरिता विहार में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने क्रेन और ऑटो को मारी टक्कर; 3 की मौत, 3 घायल

हादसे में कंपनी के एचआर मैनेजर समेत तीन लोगों ने गंवाई जान; सीसीटीवी लगाने के काम में जुटे कर्मचारियों को लेकर जा रहा था ऑटो, डंपर चालक फरार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक तस्वीर
Advertisement

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार में रविवार को एक डंपर ने एक खड़ी क्रेन और यातायात पुलिस के लिए सीसीटीवी लगाने के काम में जुटे कर्मचारियों को ले जा रहे ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक कंपनी के मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीन बजकर 20 मिनट पर हुआ, जब हरियाणा पंजीकरण संख्या वाला डंपर नोएडा की ओर से आ रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान संगम विहार निवासियों उमेश (23) और प्रवीण (35) तथा सूरज (34) के रूप में हुई है। सूरज एक कंपनी में एचआर प्रबंधक था। उसके बारे में अन्य जानकारी उसके नियोक्ता से जुटाई जा रही है।

Advertisement

उसने बताया कि घायलों की पहचान संगम विहार निवासियों आकाश (20) और अनूप (26) तथा रोहिणी निवासी खेम सिंह (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि संगम विहार निवासी एक अन्य कर्मचारी सुधीर इस हादसे में बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया और अभी उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement
×