Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ट्रंप की नजर न लगे क्रिकेट की कमाई को

उलटबांसी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

इस उत्सव में विकट कमाई है। कमाई जहां बहुत ज्यादा हो जाये, डर लगता है कि वहां ट्रंप की नजर न पड़ जाये। क्या पता ट्रंप साहब भारतीय क्रिकेट टीम को, आईपीएल को अपना ही घोषित कर दें। ट्रंप साहब कुछ भी कर सकते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप का समापन होते ही चैनलों ने तुरंत घोषणा कर दी—‘अब तैयार हो जाइए आईपीएल के लिए!’ यानी क्रिकेट का सिलसिला ऐसा है कि यह खत्म होकर भी खत्म नहीं होता। भारत में क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि एक ऐसा उत्सव है जो साल भर चलता रहता है।

इस उत्सव में विकट कमाई है। कमाई जहां बहुत ज्यादा हो जाये, डर लगता है कि वहां ट्रंप की नजर न पड़ जाये। क्या पता ट्रंप साहब भारतीय क्रिकेट टीम को, आईपीएल को अपना ही घोषित कर दें। ट्रंप साहब कुछ भी कर सकते हैं। जैसे कच्चे तेल के स्रोत वाले देशों के लिए उनका कच्चा तेल खतरा बन गया है कि ट्रंप साहब आकर इसे ले न जायें।

Advertisement

सुबह उठो तो क्रिकेट, रात को सोओ तो क्रिकेट। बीच में अगर किसी ने सांस लेने का समय दिया तो वह भी क्रिकेट की हाइलाइट्स देखकर ही पूरा होता है। किसी कवि ने कहा था—‘जीवन एक सतत प्रवाह है।’

Advertisement

भारतीय क्रिकेट प्रेमी इसे बदलकर कहते हैं—‘जीवन एक सतत क्रिकेट है।’

अब तो अमेरिका भी क्रिकेट में कूद पड़ा है। वही अमेरिका, जो अब तक बेसबॉल और बास्केटबॉल में ही मग्न था। लगता है कि दुनियाभर के देशों को क्रिकेट का यह महासागर इतना आकर्षक लग रहा है कि सब इसमें डुबकी लगाने को तैयार हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टी-20 मैच को करीब 60 करोड़ लोगों ने देखा। यह संख्या अमेरिका की जनसंख्या से भी बड़ी है।

दर्शक और टीवी चैनल के बीच हाल में हुआ एक संवाद इस प्रकार है—

दर्शक : भाई साहब, अभी तो वर्ल्ड कप खत्म हुआ था, अब फिर आईपीएल?

टीवी चैनल : हां जी, क्रिकेट का चैनल है, यहां ब्रेक नहीं मिलता।

दर्शक और बीसीसीआई के बीच हुए संवाद इस प्रकार हैं—

दर्शक : आप लोग जनता को थोड़ा सांस लेने देंगे या नहीं?

बीसीसीआई : सांस? वो तो आप चौके-छक्के के बीच ले सकते हैं।

दर्शक : लेकिन इतना क्रिकेट देखकर आंखें थक जाती हैं।

बीसीसीआई : आंखें? उसके लिए हमने ‘क्रिकेट चश्मा’ का नया स्पॉन्सर ढूंढ़ लिया है।

पत्नी और पति के बीच हुआ क्रिकेट संवाद इस प्रकार है—

पत्नी : सुनिए, घर का काम कब करेंगे?

पति : अभी नहीं, विराट बल्लेबाज़ी कर रहे हैं।

पत्नी : लेकिन कल भी तो मैच था।

पति : हां, और कल भी मैच है।

पत्नी : तो घर कब संभालोगे?

पति : आईपीएल के बाद... और उसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद... और उसके बाद...।

जनता मगन है, कमाई टनाटन है। बस खतरा जरूरी है ट्रंप की तरफ से।

Advertisement
×