Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पहले मेरा जैसा बनकर दिखाओ, फिर मुझे ज्ञान देना; ट्रोलर्स पर भड़कीं कंगना रनौत, सोनू सूद-तापसी पन्नू सहित कई सितारों को सुनाई खरी-खोटी

बाबा रामदेव ने तो हर मर्यादा लांघ दी : कंगना रनौत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कंगना रनौत। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Kangana Controversy : दिल्ली में भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने ट्रोलर्स पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने खुद उनके बराबर सफलता हासिल नहीं की, उन्हें उन्हें ज्ञान देने से पहले अपनी उपलब्धियों पर ध्यान देना चाहिए। कंगना ने अपने बयान में अभिनेता आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम लेते हुए तीखा रिएक्शन दिया।

पहले कंगना रनौत बनकर दिखाएं

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि कई लोग आए दिन उनके खिलाफ बयान देते हैं और उन्हें सलाह देने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, "आए दिन इस तरह के लोग चाहे वो आशुतोष राणा हो जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकती है... सोनू सूद कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए। राखी सावंत जो मेरे चरित्र पर भद्दी टिप्पणी करती हैं, तापसी पन्नू जो मेरे माता-पिता को अपमानित करती हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "इन लोगों को मेरा सिर्फ संदेश है कि अगर आप मेरे बराबर एक 1% भी सफलता हासिल नहीं किए हैं तो मैं आपका कोई ज्ञान नहीं सुनूंगी.....पहले आप कंगना रनौत बनकर दिखाए। जहां तक बाबा रामदेव की बात है उन्होंने हर मर्यादा लांघ दी है। उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की है सारा समाज शर्मसार है।"

Advertisement

बाबा रामदेव पर भी तीखा हमला

कंगना ने योग गुरु बाबा रामदेव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कथित टिप्पणी के जरिए मर्यादा की सीमा पार कर दी। उन्होंने इसे महिला के प्रति आपत्तिजनक रवैया बताते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी से पूरा समाज शर्मसार होता है।

Advertisement
×