Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Zirakpur Sex Racket : जीरकपुर के होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश, तीन महिलाएं रेस्क्यू; तीन युवक पकड़े

पुलिस ने होटल में छापा मारकर तीन महिलाओं को रेस्क्यू कराया, तीन युवकों को काबू किया; जांच जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जीरकपुर के एक होटल में पुलिस की कार्रवाई के बाद का दृश्य।
Advertisement

Zirakpur Sex Racket : जीरकपुर-पटियाला रोड स्थित एक होटल में कथित तौर पर चल रही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार रात कार्रवाई की। पुलिस ने तीन महिलाओं को रेस्क्यू कराया, जबकि तीन युवकों को काबू किया गया। पुलिस के अनुसार, युवकों के पास से लाइटर और नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापा

एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पटियाला रोड पर केनरा बैंक की इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित ‘विआईपी होटल एंड पीजी’ में कथित तौर पर देह व्यापार और अन्य अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में अचानक छापा मारा।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं को रेस्क्यू कराया गया और तीन युवकों को काबू किया गया। पुलिस के अनुसार, काबू किए गए युवकों का मेडिकल कराया जा रहा है।

Advertisement

महिलाओं के बयान दर्ज, जांच के बाद होगी कार्रवाई

एसएचओ ने बताया कि रेस्क्यू कराई गई महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने होटल प्रबंधन को भविष्य में ऐसी गतिविधियां नहीं होने की चेतावनी भी दी है।

Advertisement
×