Zirakpur Railway Underpass: बलटाना रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया शिलान्यास
Zirakpur Railway Underpass: रायपुर कलां-हरमिलाप नगर रेलवे फाटक नंबर 123 पर RUB परियोजना की शुरुआत; जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत
Zirakpur Railway Underpass: जीरकपुर के रायपुर कलां-हरमिलाप नगर स्थित रेलवे फाटक संख्या 123 पर बनने जा रही बहुप्रतीक्षित रोड अंडर ब्रिज (RUB) परियोजना का बुधवार को शिलान्यास किया गया। इस परियोजना का शुभारंभ गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) ने किया।
यह अंडरपास क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। लंबे समय से रेलवे फाटक पर लगने वाले भारी जाम, आवाजाही में परेशानी और दुर्घटनाओं की आशंका के कारण स्थानीय लोग परेशान थे। परियोजना पूरी होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है।
शिलान्यास समारोह के दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विशेष रूप से स्थानीय बस से यात्रा कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। समारोह में उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के साथ परियोजना को लेकर चर्चा की।
यह रोड अंडर ब्रिज अंबाला-चंडीगढ़ रेलखंड पर बनाया जाएगा और इसके निर्माण से बलटाना, रायपुर कलां, हरमिलाप नगर तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इस अंडरपास की मांग की थी, क्योंकि रेलवे फाटक बंद होने के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। अब परियोजना शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है।
