Zirakpur News: बरसों पुरानी समस्या का समाधान, पंजाब मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में बरसाती पानी की पाइपलाइन का कार्य शुरू
Zirakpur News: जलभराव से परेशान लोगों को मिलेगी राहत, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
Zirakpur News: जीरकपुर स्थित पंजाब मॉडर्न कॉम्प्लेक्स बलटाना में लंबे समय से चली आ रही बरसाती पानी की निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हल्का विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के मार्गदर्शन में तथा गुरप्रीत विर्क और वार्ड नं. 31 के सेवादार प्रधान सतनाम सिंह के प्रयासों से बरसाती पानी की पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया।
कॉलोनी के निवासियों को हर वर्ष बरसात के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता था। सड़कों और गलियों में पानी जमा होने से आवाजाही बाधित होती थी । इस कारण से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ जाती थीं। स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल जलभराव की समस्या दूर होगी, बल्कि कॉलोनी की स्वच्छता और जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
इस मौके पर पंजाब मॉडर्न कॉम्प्लेक्स के प्रधान मलकीत सिंह ने कहा, यह कार्य हमारे क्षेत्र के लिए बहुत जरूरी था। अब लोगों को बरसात में राहत मिलेगी। स्थानीय निवासी कौशल्या और स्नेह लता ने खुशी जताते हुए कहा कि यह कार्य लंबे समय से लंबित था और अब इसके शुरू होने से कॉलोनी के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर प्रधान मलकीत सिंह, कौशल्या, स्नेह लता, राजेश, ओमप्रकाश, राजू, कपिल, शैली, पूजा, नीरू गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने कुलजीत सिंह रंधावा, गुरप्रीत विर्क और वार्ड नं. 31 के सेवादार प्रधान सतनाम सिंह का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य जारी रखने की उम्मीद जताई।

