Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Zirakpur News: ढकोली शनि मंदिर में पंचदिवसीय ‘हनुमान जन्मोत्सव’ श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न

Zirakpur News: द हनुमान केयर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लखदातार रियल एस्टेट द्वारा, एम.एस. एन्क्लेव, ढकोली स्थित शनि मंदिर में संकट मोचन हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित पंच दिवसीय ‘हनुमान जन्मोत्सव’ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Zirakpur News: द हनुमान केयर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लखदातार रियल एस्टेट द्वारा, एम.एस. एन्क्लेव, ढकोली स्थित शनि मंदिर में संकट मोचन हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित पंच दिवसीय ‘हनुमान जन्मोत्सव’ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में धूमधाम से संपन्न हुआ।

उत्सव के दौरान निशान यात्रा, विशाल संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Advertisement

धार्मिक आयोजन में भक्तों ने बालाजी महाराज एवं खाटू श्याम जी के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की तथा पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रद्धालुओं, सेवकों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Advertisement

आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, समर्पण, सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ट्रस्ट एवं सहयोगियों ने सभी श्रद्धालुओं, सेवाभाव से जुड़े कार्यकर्ताओं तथा सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

आयोजक विकास ने बताया कि भजन गायिका सोनिका शर्मा, राजा चंडीगढ़, भर्ती कश्यप, ममता राणा और राकेश सिंघानिया ने अपनी मधुर भजन प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Advertisement
×