Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पंचकूला के कचरे से जीरकपुर को बनाया गया डंपिंग ग्राउंड : एनके शर्मा

पंचकूला नगर निगम के विरुद्ध एनजीटी में केस करने का ऐलान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जीरकपुर में पूर्व विधायक एनके शर्मा प्रदर्शनकारियों के साथ।-हप्र
Advertisement

जीरकपुर और इसके आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमाने पर इलाके के लोगों ने गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एन.के.शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

एन.के शर्मा ने पंजाब सरकार पर ‘मिशन क्लीन पंजाब’ से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है इस अभियान के झूठे प्रचार और विज्ञापन लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद धरातल पर हकीकत कोसों दूर है।

Advertisement

एनके शर्मा ने कहा कि नेचर पार्क, बलटाना के आसपास कई रिहायशी सोसायटियां हैं। यहां लोग सुबह सैर और व्यायाम के लिए आते हैं। जिस जगह को लोगों की बेहतर सेहत और स्वच्छ वातावरण के लिए बनाया गया था, वही जगह आज डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो चुकी है। लोगों को गंदगी, बदबू और अस्वच्छ वातावरण का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि पंचकूला का कचरा भी यहां गिराया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि आज जीरकपुर को पंचकूला का डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। आज ढकौली, पीरमुछल्ला समेत आसपास के इलाकों में जगह-जगह अस्थाई डंपिंग ग्राउंड बन गए हैं।

Advertisement

रात के समय पंचकूला से ट्रालियां यहां आकर कचरा फेंक रही हैं और पंजाब सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। शर्मा ने कहा कि जिस स्थान पर कचरा फेंका जा रहा है वह स्थान लोगों की आवाजाही के लिए है। पंचकूला की बाहरी कॉलोनियों का अनट्रीटेड पानी जीरकपुर ड्रेन में गिराया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि इस संबंध में पंचकूला नगर निगम के विरुद्ध नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में केस दायर किया जाएगा। जीरकपुर के अधिकारियों के विरूद्ध मुख्यालय के अधिकारियों को शिकायत की जाएगी।

पूर्व सरपंच प्रेम सिंह, जरनैल सिंह, जसवंत सिंह, जोगिंदर सिंह, अंकिता कटारिया, सुमन, अमन, दिलबाग सिंह बागी तथा धर्मेंद्र कुमार ने पूर्व विधायक को बताया कि यहां बन रहे डंपिंग ग्राउंड के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

Advertisement
×