जीरकपुर : 2.20 लाख रुपये की ड्रग मनी और 410 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीरकपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी युवक को 410 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 20 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते...
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीरकपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी युवक को 410 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 20 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जीरकपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है और वर्तमान में जीएस टावर, जीरकपुर में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 410 ग्राम हेरोइन तथा 2.20 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है। नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

