Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से जिले की ग्रामीण आंचल की महिला व पुरूष प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार के माध्यम से जीवन को सुगम बना रहे हैं। उपायुक्त रायपुररानी ब्लॉक के गांव गढी कोटाहा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से जिले की ग्रामीण आंचल की महिला व पुरूष प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार के माध्यम से जीवन को सुगम बना रहे हैं। उपायुक्त रायपुररानी ब्लॉक के गांव गढी कोटाहा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वरोजगार कर रहे महिला व पुरुषों का नैतिक कर्तव्य बनता है कि वे स्वरोजगार प्रशिक्षण के बारे में अन्य युवाओं को भी जानकारी दें । उपायुक्त ने प्रशिक्षण संस्थान में पास आउट बच्चों से स्वरोजगार के बारे में बातचीत की। उन्होंने ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग ले चुकी अंजलि, मशरूम कल्टीविशन का कार्य कर रहे ज्वाला और कंप्यूटर की ट्रेनिंग ले चुकी कविता से बातचीत की। सतपाल शर्मा ने प्रशिक्षण संस्थान परिसर में पौधारोपण भी किया। निदेशक अशोक कुमार ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की उपायुक्त को जानकारी दी। पंजाब नेशनल बैंक की एलडीएम गजल शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के अध्यापक सोनिया, निशा शर्मा, आफिस असिस्टेंट कोमल, मनीष, ममता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×