Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Yoga Benefits: योग अपनाएं, तनाव भगाएं: चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों को आचार्य बलविंदर की सलाह

कहा- योग अपनाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ जीवन में अनुशासन भी आता है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Yoga Benefits: योग गुरु आचार्य बलविंदर ने कहा कि मीडियाकर्मियों की सामाजिक जिम्मेदारियां बेहद महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण होती हैं। ऐसे में उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है, ताकि वे तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित 21 दिवसीय योग शिविर के दौरान पंजाब विश्वविद्यालय के योग शिक्षक आचार्य बलविंदर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने की एक संपूर्ण जीवनशैली है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। योग, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से तनाव को नियंत्रित किया जा सकता है तथा कई बीमारियों के प्रबंधन में भी मदद मिलती है।

Advertisement

योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा

आचार्य बलविंदर ने मीडियाकर्मियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि योगमय जीवनशैली के साथ संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने से जीवन की गुणवत्ता में सुधार आता है और कार्यक्षमता बढ़ती है।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें विभिन्न शारीरिक और मानसिक समस्याओं के प्रबंधन संबंधी जानकारी भी दी जा रही है।

विश्व योग दिवस पर होगा समापन

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरभ दुग्गलl ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) के अवसर पर योग शिविर का समापन होगा। इस मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों की भागीदारी रहेगी।

Advertisement
×