Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

World Hypertension Day : साइलेंट किलर है उच्च रक्तचाप, समय पर जांच और जीवनशैली में बदलाव से ही बचाव संभव

World Hypertension Day :  आधुनिक जीवनशैली और तनाव के कारण उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) अब तेजी से युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। इसे एक 'साइलेंट किलर' माना जाता है, क्योंकि इसके लक्षण शुरुआत में स्पष्ट रूप से...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डॉ. राकेश शर्मा
Advertisement

World Hypertension Day :  आधुनिक जीवनशैली और तनाव के कारण उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) अब तेजी से युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। इसे एक 'साइलेंट किलर' माना जाता है, क्योंकि इसके लक्षण शुरुआत में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते, लेकिन लापरवाही बरतने पर यह गंभीर और जानलेवा रूप ले सकता है।

मैक्स अस्पताल, मोहाली में कार्डियोलॉजी के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. राकेश शर्मा ने विश्व हाइपरटेंशन दिवस के संदर्भ में यह चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्च रक्तचाप का समय पर निदान और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है। यदि इसका सही समय पर इलाज न किया जाए, तो यह हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। अक्सर लोगों को अपनी इस बीमारी का पता तब चलता है, जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगती है।

Advertisement

डॉ. शर्मा ने युवाओं में तेजी से बढ़ रही इस समस्या के मुख्य कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शारीरिक निष्क्रियता, अस्वस्थ खान-पान, लगातार बढ़ता तनाव और आरामतलब जीवनशैली इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नियमित रूप से अपने रक्तचाप की जांच करवाएं। इसके बचाव के लिए संतुलित आहार लेने, भोजन में नमक की मात्रा कम करने, नियमित व्यायाम करने और तनाव मुक्त रहने की सलाह दी गई है। समय रहते उठाया गया सही कदम और जीवनशैली में मामूली बदलाव भविष्य की बड़ी स्वास्थ्य जटिलताओं से बचा सकता है।

Advertisement

Advertisement
×