Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

World Cancer Day: चौथी स्टेज के कैंसर में भी बचाई जा सकती है जान, पीजीआई के डॉ. पंकज मल्होत्रा से खास बातचीत

World Cancer Day: आज बुधवार को वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर पीजीआई चंडीगढ़ के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. पंकज मल्होत्रा ने कैंसर के कारणों, इलाज और इससे बचाव को लेकर अहम जानकारी साझा की। डॉ. मल्होत्रा ने कहा कि चिकित्सा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डॉ. पंकज मल्होत्रा।
Advertisement

World Cancer Day: आज बुधवार को वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर पीजीआई चंडीगढ़ के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. पंकज मल्होत्रा ने कैंसर के कारणों, इलाज और इससे बचाव को लेकर अहम जानकारी साझा की। डॉ. मल्होत्रा ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में हुई प्रगति के चलते अब कैंसर एक लाइलाज बीमारी नहीं रह गई है और चौथी स्टेज के कैंसर में भी मरीज की जान बचाई जा सकती है।

एक खास बातचीत में डॉ. पंकज मल्होत्रा ने बताया कि आज कैंसर के इलाज के लिए कई तरह की आधुनिक दवाइयां और प्रभावी उपचार उपलब्ध हैं, जिनसे कैंसर को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी की तरह कैंसर में भी समय पर पहचान सबसे अहम है। अगर कैंसर का पता शुरुआती चरण में चल जाए, तो मरीज के पूरी तरह ठीक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि अब भी कई ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं जो चौथी स्टेज के कैंसर में अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन सही इलाज और निगरानी से वे भी रिकवर कर रहे हैं और सामान्य जीवन जी पा रहे हैं।

Advertisement

डॉ. मल्होत्रा ने पीजीआई चंडीगढ़ की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का जिक्र करते हुए बताया कि दुनिया भर में कैंसर का इलाज आमतौर पर कीमोथेरेपी से किया जाता रहा है, लेकिन पीजीआई चंडीगढ़ ने पहली बार कुछ मामलों में कीमो के बजाय दवाओं के जरिए इलाज किया। इस उपचार में विटामिन-ए और आर्सेनिक ट्राई-ऑक्साइड की नियंत्रित खुराक दी गई, जिसके परिणाम काफी सकारात्मक रहे।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि बीमारी को गंभीर होने से पहले नियंत्रित किया जा सके।

Advertisement
×