Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राष्ट्र निर्माण की मजबूत धुरी बनीं महिलाएं : आभा बंसल

भाजपा नेता आभा बंसल ने कहा है कि देश में महिला सशक्तीकरण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम ऐतिहासिक साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भाजपा नेता आभा बंसल ने कहा है कि देश में महिला सशक्तीकरण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम ऐतिहासिक साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत धुरी के रूप में स्थापित किया गया है।

आभा बंसल ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, जन धन योजना, मुद्रा योजना और उज्ज्वला योजना जैसी पहलों ने महिलाओं को शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ाया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज में नई पहचान बना रही हैं।

Advertisement

उन्होंने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और नीतियों में सामाजिक संवेदनशीलता और संतुलन आएगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जो बदलाव आया है, वह केवल नीतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सोच में भी सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। यह भी उल्लेखनीय है कि आभा बंसल ‘अमे फाउंडेशन’ के माध्यम से मोहाली में विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। आभा बंसल ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में नारी शक्ति देश की प्रगति की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगी और भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका अदा करेगी।

Advertisement

Advertisement
×