Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Weather Update: ट्राईसिटी में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, पंजाब के 12 जिलों में आज भी बारिश के आसार

Weather Update: जीरकपुर के कई इलाकों में जलभराव, रविवार होने से स्कूल बंद रहे और बच्चों को नहीं हुई परेशानी; IMD ने कई जिलों के लिए मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो। ट्रिब्यून
Advertisement

Weather Update:  ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) में रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ।

बारिश के कारण जीरकपुर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि रविवार को अवकाश होने के कारण स्कूल बंद थे और स्कूली बच्चों को जलभराव के बीच आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब के कई जिलों में रविवार को भी मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, चंडीगढ़, रूपनगर, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

Advertisement

मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

Advertisement
×