Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वार्ड का आरक्षण ड्रा नियमों के खिलाफ : चंद्रमोहन

पंचकूला नगर निगम की वार्ड आरक्षण प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पंचकूला के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने उपायुक्त द्वारा निकाले गए वार्ड आरक्षण ड्रॉ पर नियमों के उल्लंघन और पारदर्शिता की कमी के आरोप लगाए...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
पंचकूला नगर निगम की वार्ड आरक्षण प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पंचकूला के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने उपायुक्त द्वारा निकाले गए वार्ड आरक्षण ड्रॉ पर नियमों के उल्लंघन और पारदर्शिता की कमी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा नगर पालिका चुनाव नियमों के अनुसार वार्ड आरक्षण का ड्रा अपारदर्शी बॉक्स या थैली से किया जाना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी या पूर्व-नियोजन की आशंका न रहे। लेकिन पंचकूला में यह ड्रा पारदर्शी बॉक्स से निकाला गया, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से निष्पक्षता और समान अवसर पर सवाल खड़े होते हैं और आम जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था से भरोसा कमजोर होता है। विधायक ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है तथा वार्ड आरक्षण प्रक्रिया को दोबारा नियमों के अनुसार कराने की बात कही है।

चंद्रमोहन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनता लोकतांत्रिक और कानूनी तरीकों से विरोध करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×