Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नियमों के खिलाफ हुआ पंचकूला में वार्ड आरक्षण ड्रा : चंद्रमोहन

विधायक की दोबारा ड्रॉ कराने की मांग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
पंचकूला नगर निगम की वार्ड आरक्षण प्रक्रिया को लेकर विवाद गहरा गया है। उपायुक्त की ओर से कराए गए वार्ड आरक्षण ड्रॉ पर नियमों के उल्लंघन और पारदर्शिता की कमी के आरोप लगे हैं। पंचकूला के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि हरियाणा नगर पालिका चुनाव नियमों के अनुसार वार्ड आरक्षण का ड्रॉ अपारदर्शी बॉक्स या थैली से होना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की पूर्व-नियोजन या गड़बड़ी की आशंका न रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंचकूला में ड्रॉ पारदर्शी बॉक्स से निकाला गया, जो नियमों के खिलाफ है। इससे निष्पक्षता और समान अवसर पर सवाल खड़े होते हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का भरोसा कमजोर पड़ता है। विधायक ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप दोबारा कराने की मांग की। चंद्रमोहन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनता लोकतांत्रिक और कानूनी तरीकों से विरोध करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×