Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विनय कुमार ने संभाला पंचकूला के नगर निगम आयुक्त का कार्यभार

सेक्टर-23 लेगेसी वेस्ट साइट का किया निरीक्षण, कमियां दूर करने के दिए निर्देश्

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
विनय कुमार ने नगर निगम पंचकूला के नए आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने आज नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें विभिन्न विकास एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर उन्होंने भविष्य की योजनाओं, चुनौतियों तथा अपनी प्राथमिकताओं पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। कुमार ने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि शीघ्र ही वे एक अलग बैठक आयोजित कर सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा करेंगे।

आयुक्त ने सेक्टर-23 स्थित लेगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) साइट का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गईं, जिस पर निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कमियों को शीघ्रातिशीघ्र दूर किया जाए, अन्यथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। विनय कुमार ने कहा कि हम सबको मिलकर पंचकूला को एक मॉडल सिटी बनाना है जिसके लिए निगम को तो कार्य करना ही होगा लेकिन इसके साथ साथ आम जनता को प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करना होगा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×