Uttarakhand Community : पीजीआई में उत्तराखंड समाज के 53 सदस्यों ने किया रक्तदान
देवभूमि जन कल्याण मंच चंडीगढ़ का पहला रक्तदान शिविर
Uttarakhand Community : उत्तराखंड श्री देव भूमि जन कल्याण मंच चंडीगढ़ की ओर से रविवार को पीजीआई परिसर में पहला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। समाजसेवी सुंदर मणी भट्ट के विशेष सहयोग से आयोजित शिविर में मंच के 53 सदस्यों ने रक्तदान किया।
मंच के महासचिव रतन सिंह असवाल ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में संयोजक सुंदर मणी भट्ट, अध्यक्ष मकान सिंह भंडारी, प्रधान चंडी प्रसाद कुकरेती और कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी सहित सभी सदस्यों का योगदान रहा। शिविर में मुख्य अतिथि मुरारी लाल भट्ट, रविन्द्र सिंह रब्बा, राकेश मैठाणी, हेमेन्द्र नौडियाल, गुरुदेव चंद और बलबीर रावत मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान की सराहना की। मंच की ओर से सभी रक्तदाताओं को उपहार भी भेंट किए गए।
जरूरतमंद परिवारों की करता है सहायता
सुंदर मणी भट्ट ने कहा कि श्री देव भूमि जन कल्याण मंच लंबे समय से पीजीआई चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करता आ रहा है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को उपचार में सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और मंच भविष्य में भी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य करता रहेगा।
शिविर के आयोजन में भट्ट हार्डवेयर नयागांव, जगदीश असवाल, विनोद बंदौलिया, बलबीर सिंह बागड़ी, धर्मपाल सिंह रावत, गणेश शर्मा, गिरधारी लाल भट्ट, रोशन लाल बढ़ौनी, सोहन सिंह नेगी, आशाराम पालीवाल, ऋषिराम डोभाल, धर्मानंद भट्ट, भरपूर सिंह बिष्ट, नरेश मैठाणी, मानवर सिंह बिष्ट, विनोद कोठियाल, अंकिता कोठियाल और आशीष भट्ट सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग दिया। मंच पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया।

