Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पंचकूला में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग में शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने मैदान में बैट थामा और दो जोरदार शॉट लगा कर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंचकूला में उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी नमो क्रिकेट टूर्नामेंट में हाथ आज़माते हुए।-हप्र
Advertisement

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग में शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने मैदान में बैट थामा और दो जोरदार शॉट लगा कर तालियां बटोरी। धामी ने नमो क्रिकेट लीग के मंच से उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेल और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएं।

पंचकूला की धरती से युवाओं से अपील करते हुए धामी ने कहा कि यदि जीवन में कोई लत लगानी है तो खेल की लगाएं। उन्होंने नमो क्रिकेट लीग के मंच से सभी को ‘नशे को ना, खेल को हां’ की शपथ दिलाई। इस अवसर पर तरूण भंडारी, मुकेश सिंगला, मनवीर कौर गिल, बॉबी सिंह, सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×