Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

बेकाबू स्कूल बस ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

हादसे के बाद बस चालक फरार, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

जीरकपुर-छतबीड़ मार्ग पर गांव शताबगढ़ के पास तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ बैठा बेटा भी सड़क पर गिरने से घायल हुआ। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कुलवंत सिंह ने बताया कि वह रंग-रोगन का काम करता है। 21 सितंबर को वह अपने बेटे गुरदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था। जब वे गांव शताबगढ़ पार कर छतबीड़ रोड पर पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही पीले रंग की स्कूल बस ने उनकी मोटरसाइकिल को साइड मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए।

Advertisement

कुलवंत सिंह के अनुसार, हादसे के दौरान वह बस की चपेट में आने के बाद सड़क पर कुछ दूरी तक घिसटता चला गया, जिससे उसके गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बस को रोक लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। घायल कुलवंत सिंह को उपचार के लिए पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा बस और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
×