Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ट्रैफिक चालान मैसेज भेज कर ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ में सक्रिय गिरोह ट्रैफिक चालान का मैसेज भेज कर लोगों को ठग रहा है। इस गिरोह के दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान उत्तरप्रदेश निवासी शलेंद्र कुमार और महेंद्र सिंह के रूप में हुई...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
चंडीगढ़ में सक्रिय गिरोह ट्रैफिक चालान का मैसेज भेज कर लोगों को ठग रहा है। इस गिरोह के दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान उत्तरप्रदेश निवासी शलेंद्र कुमार और महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 19-19 वर्ष है। मामला उस समय सामने आया जब चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के एक डीएसपी को एक संदिग्ध एसएमएस प्राप्त हुआ, जिसमें कैमरे से ट्रैफिक उल्लंघन पकड़े जाने का दावा करते हुए एक लिंक के माध्यम से चालान भुगतान करने को कहा गया था। जांच में सामने आया कि यह संदेश चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सिस्टम से नहीं भेजा गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ऐसे फर्जी एसएमएस अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कई नागरिकों को भेजे गए थे, जिससे यह एक संगठित साइबर ठगी का मामला प्रतीत हुआ। तकनीकी जांच और केवाईसी सत्यापन के बाद मोबाइल नंबरों की लोकेशन उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पाई गई। पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×