Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंजाब भाजपा कार्यालय पर हमले के दो मुख्य आरोपी रेवाड़ी से गिरफ्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर बुधवार को हुए ग्रेनेड हमले को दो मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा के रेवाड़ी से पकड़े गये इन आरोपियों की पहचान रूपनगर के रत्नगढ़ निवासी गुरतेज सिंह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर बुधवार को हुए ग्रेनेड हमले को दो मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा के रेवाड़ी से पकड़े गये इन आरोपियों की पहचान रूपनगर के रत्नगढ़ निवासी गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ा। इससे पहले पांच आरोपियों— बलविंदर लाल उर्फ शामी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रूबल चौहान और मंदीप उर्फ अभिजोत शर्मा को गिरफ्तार किया गया था।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अमनप्रीत पर पहले से चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को विदेशी हैंडलर निर्देश दे रहे थे, जो पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े हैं। इन हैंडलर्स ने हमले के लिए आरोपियों को 2 लाख रुपये का लालच दिया था।

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी गुरतेज सिंह करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया के जरिये विदेशी हैंडलर के संपर्क में आया था। बीती 28 मार्च को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एसबीएस नगर के भरापुर गांव में हथियार और ग्रेनेड की खेप हासिल की। इसके बाद हमले के लिए उसने अमनप्रीत को अपने साथ लिया।

Advertisement

डीजीपी के अनुसार, एक अप्रैल को रेकी करने के बाद अमनप्रीत ने भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, जबकि गुरतेज ने पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। डीजीपी यादव ने चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि सभी एजेंसियों के समन्वय से साजिश का पर्दाफाश हो पाया है।

Advertisement
×