Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

15 ग्राम सोना व 400 ग्राम चांदी के गहने बरामद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

Advertisement

पंचकूला पुलिस ने पिंजौर क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है। एवीटी स्टाफ ने कार्रवाई के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सोना और चांदी बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसीपी सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिंजौर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 23 नवंबर को सपरिवार दिल्ली गया हुआ था। जब वह 3 दिसंबर को वापस लौटा, तो उसने देखा कि उसके घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे कीमती सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। पीडि़त की शिकायत पर पिंजौर थाना में तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई थीं।

मामले की जांच करते हुए एवीटी स्टाफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 23 फरवरी को दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकाश और राकेश उर्फ रॉकी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को 23 फरवरी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उनका एक दिन का रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 15 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। बरामदगी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

Advertisement
×