Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘चाचा’ बनकर बच्चे को ले जाने की कोशिश

ढकोली के स्कूल में दिनदहाड़े घुसे संदिग्ध

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

Advertisement

ढकोली क्षेत्र में स्थित शालीमार एन्क्लेव के एक निजी स्कूल में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा खुद को बच्चे का ‘चाचा’ बताकर उसे साथ ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। स्कूल स्टाफ की सूझबूझ और सतर्कता के चलते संभावित बड़ी वारदात टल गई। शनिवार दोपहर के समय दो व्यक्ति स्कूल गेट पर पहुंचे और गेट पर तैनात गार्ड से कहा कि वे छात्र कीरत के चाचा हैं और उसकी मां ने उसे लेने के लिए भेजा है। गार्ड ने नियमों का हवाला देते हुए बिना अभिभावक की पूर्व सूचना या फोन कॉल के बच्चे को सौंपने से इनकार कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही क्लास टीचर बाहर आईं। संदिग्धों ने उनसे भी वही बात दोहराई, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया कि बिना अभिभावक की पुष्टि के किसी भी बच्चे को नहीं भेजा जा सकता। जब बच्चे की मां से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो संदिग्ध मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बच्चे के माता-पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिवार का कहना है कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरों में दोनों संदिग्धों की तस्वीरें कैद हैं और उनकी पहचान की जानी चाहिए। परिजनों के अनुसार, बच्चा पिछले दो दिनों से स्कूल नहीं भेजा गया है और परिवार सहमा हुआ है।

स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि संस्थान में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बिना सत्यापन के किसी भी छात्र को किसी व्यक्ति के साथ नहीं भेजा जाता। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल है और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement
×