ट्राइसिटी टेनिस टूर्नामेंट: आवेदन की तिथि 5 अप्रैल तक बढ़ी, आयु पात्रता नियमों में भी बड़ा बदलाव
AITA मानकों के अनुसार बदली आयु पात्रता
Tricity Tennis Tournament 2026 : चंडीगढ़ में होने वाले 'ट्राइसिटी ओपन लॉन टेनिस टूर्नामेंट–2026' में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। टूर्नामेंट की आयोजन समिति ने आवेदन (एंट्री प्रोफार्मा) जमा करने की समय-सीमा को बढ़ाकर अब 5 अप्रैल 2026, शाम 4:00 बजे तक कर दिया है। यह फैसला उन खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर लिया गया है जो किसी कारणवश अब तक पंजीकरण नहीं कर पाए थे।
AITA मानकों के अनुसार बदली आयु पात्रता
टूर्नामेंट के नियमों में एक और बड़ा बदलाव आयु पात्रता को लेकर किया गया है। अब आयु की गणना अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) और अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) के नियमों के अनुसार होगी। इसके तहत संबंधित वर्ष की 31 दिसंबर को 'कट-ऑफ' तिथि माना जाएगा। इस संशोधन का उद्देश्य टूर्नामेंट को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना है।
संशोधित आयु पात्रता का पूरा विवरण:
आयोजकों ने विभिन्न श्रेणियों के लिए नई जन्म तिथि पात्रता इस प्रकार निर्धारित की है:
ओपन पुरुष एवं महिला एकल: खिलाड़ी का जन्म 31.12.2011 या उससे पहले होना चाहिए।
35+ पुरुष एकल एवं युगल: खिलाड़ी का जन्म 31.12.1991 या उससे पहले होना चाहिए।
35+ महिला एकल: खिलाड़ी का जन्म 31.12.1981 या उससे पहले होना चाहिए।
45+ पुरुष एकल एवं युगल: खिलाड़ी का जन्म 31.12.1981 या उससे पहले होना चाहिए।
55+ पुरुष एकल एवं युगल: खिलाड़ी का जन्म 31.12.1971 या उससे पहले होना चाहिए।
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की तिथि और आयु सीमा में किए गए इन बदलावों के अलावा टूर्नामेंट की अन्य सभी शर्तें और नियम पहले की तरह ही रहेंगे। इस विस्तार से ट्राईसिटी और आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ व युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

