Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के तबादले

निदेशालय स्कूल शिक्षा, चंडीगढ़ प्रशासन (स्कूल-1 शाखा) की ओर से प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजऱ अधिकारियों के तबादलों और समायोजन के आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जारी आदेशों के अनुसार राजन जैन को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

निदेशालय स्कूल शिक्षा, चंडीगढ़ प्रशासन (स्कूल-1 शाखा) की ओर से प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजऱ अधिकारियों के तबादलों और समायोजन के आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Advertisement

जारी आदेशों के अनुसार राजन जैन को डिप्टी डायरेक्टर-IV से डिप्टी डायरेक्टर-III के पद पर स्थानांतरित किया गया है। निर्मल शर्मा, जो वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं, को डिप्टी डायरेक्टर-IV नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार देवेंद्र सिंह को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर-I से जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। बीना रानी को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर-II से डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर-I के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं जीएमएसएसएस-26 की प्रिंसिपल रेनू शर्मा को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर-II के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह आदेश मंगलवार को जारी किए गए। शिक्षा सचिव प्रेरना पुरी, आईएएस के निर्देशानुसार रजिस्ट्रार एजुकेशन (एस) द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि कार्यालय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए यह फेरबदल आवश्यक था।

Advertisement
×