Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Transfer News : चंडीगढ़ पुलिस में 21 इंस्पेक्टरों का तबादला, 10 एसएचओ बदले गए

आईटी पार्क और सेक्टर-34 के एसएचओ पुलिस लाइन भेजे गए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

चंडीगढ़ पुलिस में मंगलवार रात जमीनी स्तर पर एक बड़ा फेरबदल किया गया है। फील्ड पुलिसिंग को मजबूत करने और नए नेतृत्व को मौका देने के उद्देश्य से 21 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों में शहर के कुल 16 थाना प्रभारियों में से 10 को बदल दिया गया है।

पुलिस लाइन भेजे गए ये एसएचओ

Advertisement

मुख्यालय और ईओडब्ल्यू की एसपी (पीईबी) मंजीत द्वारा जारी आधिकारिक आदेश (जिसकी प्रति ट्रिब्यून के पास है) के अनुसार, इस बड़े पैमाने पर किए गए फेरबदल का उद्देश्य थाना स्तर पर कामकाज को नई गति देना है। आदेश के तहत, आईटी पार्क और सेक्टर-34 पुलिस थानों के एसएचओ को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, कई एसएचओ को हाल ही में बदला गया था और यह कार्रवाई पुलिसिंग में सुधार के निरंतर प्रयास का हिस्सा है।

Advertisement

सुरक्षा चिंताओं के बीच अहम फैसला

यह फेरबदल सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच हुआ है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को सेक्टर 37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ था और एक सप्ताह के भीतर लगातार तीन गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थीं। हालांकि, पुलिस ने इन सभी मामलों को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा ने ‘ट्रिब्यून’ को बताया कि यह कदम व्यावसायिकता और जनता के विश्वास को ध्यान में रखकर उठाया गया है। उन्होंने कहा कि साफ छवि और कार्यकुशलता हमारा मुख्य मापदंड है। मैंने उपलब्ध अधिकारियों में से सर्वश्रेष्ठ को फील्ड असाइनमेंट देने की पूरी कोशिश की है।"

जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई पर जोर

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि मुख्य उद्देश्य थाना स्तर पर जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाना है ताकि पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके और नागरिकों के साथ बेहतर संपर्क स्थापित किया जा सके।

तबादलों की पूरी सूची:

इंस्पेक्टर राम दयाल: एसएचओ/पीएस-39 से इंस्पेक्टर/एडमिन, आईआरबी

इंस्पेक्टर कुलवीर कौर: प्रभारी एएचटीयू से प्रभारी एएचटीयू (सीआरयू का अतिरिक्त प्रभार)

इंस्पेक्टर शादी लाल: प्रतिनियुक्ति/पीएस-विजिलेंस से एसएचओ/पीएस-34

इंस्पेक्टर आशा शर्मा: एसएचओ/डब्ल्यूपीएस-17 से प्रभारी पीसीसी (हाईकोर्ट मॉनिटरिंग सेल का अतिरिक्त प्रभार)

इंस्पेक्टर राम रतन: आरआई लाइन्स (प्रभारी पीओ व समन सेल और हाईकोर्ट मॉनिटरिंग सेल का अतिरिक्त प्रभार) से एसएचओ/पीएस-26

इंस्पेक्टर राजीव कुमार: एसएचओ/पीएस-31 से एसएचओ/पीएस-39

इंस्पेक्टर उषा रानी: एसएचओ/पीएस-आईटी पार्क से पुलिस लाइन

इंस्पेक्टर मिनी: एसएचओ/पीएस-सारंगपुर से एसएचओ/पीएस-आईटी पार्क

इंस्पेक्टर हरि ओम शर्मा: एसएचओ/पीएस-मनीमाजरा से एसएचओ/पीएस-31

इंस्पेक्टर रोहित कुमार: एसएचओ/पीएस-17 से ट्रैफिक

इंस्पेक्टर अशोक कुमार: इंस्पेक्टर/एडमिन आईआरबीएन से एसएचओ/पीएस-सारंगपुर

इंस्पेक्टर इरम रिजवी: पीएचक्यू से एसएचओ/डब्ल्यूपीएस-17

इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह: एसएचओ/पीएस-26 से सीआईडी

इंस्पेक्टर दया राम: सीडीआई/आरटीसी से सीडीआई/आरटीसी (आरआई लाइन्स का अतिरिक्त प्रभार)

इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार: एसएचओ/पीएस-34 से पुलिस लाइन

इंस्पेक्टर तीरथ सिंह (पदोन्नति पर): पीएस-मनीमाजरा से ए/एसएचओ पीएस-मनीमाजरा

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार (पदोन्नति पर): फोटो सेक्शन से पीएस-क्राइम

इंस्पेक्टर सुदेश कुमार (पदोन्नति पर): प्रभारी पीपी-22 से एसएचओ/पीएस-17

इंस्पेक्टर बलजीत सिंह (पदोन्नति पर): रीडर टू एसडीपीओ/सेंट्रल से पीएचक्यू

इंस्पेक्टर जसकरन सिंह (पदोन्नति पर): पीपी-एसबीटी-17 से एसएचओ/पीएस-मनीमाजरा

इंस्पेक्टर हरभजन सिंह (पदोन्नति पर): एमओबी ब्रांच से प्रभारी पीओ व समन स्टाफ (एमओबी ब्रांच का अतिरिक्त प्रभार)

Advertisement
×