चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय की छत से कूदकर IAS अधिकारी के पर्सनल सेक्रेटरी ने दी जान
Chandigarh News: हरियाणा सचिवालय स्थित इमारत की छत से कूदकर एक अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई है। वह आईएएस अधिकारी हितेश कुमार मीणा के पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत...
Chandigarh News: हरियाणा सचिवालय स्थित इमारत की छत से कूदकर एक अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई है। वह आईएएस अधिकारी हितेश कुमार मीणा के पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार को सचिवालय परिसर में हुई। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले भी उन्होंने कथित तौर पर इसी तरह आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि उस समय उन्हें बचा लिया गया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

