Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सितार की मधुर तानों से न्यू चंडीगढ़ में उतरा सुकून, ओमैक्स में ‘सितार फॉर मेंटल हेल्थ’ शो में उमड़ा जनसैलाब, ऋषभ रिखीराम ने बांधा समां

ऋषभ रिखीराम शर्मा ने सितार की तारों को छुआ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

संगीत जब संवेदनाओं से मिलता है, तो वह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि उपचार बन जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा ओमैक्स न्यू चंडीगढ़ में देखने को मिला, जहां ‘सितार फॉर मेंटल हेल्थ’ कार्यक्रम के दौरान मशहूर सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा की जादुई धुनों ने करीब 12 हजार लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ट्राई सिटी के बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में शुमार इस शाम में संगीत प्रेमियों ने न केवल शास्त्रीय कला का आनंद लिया, बल्कि मानसिक सुकून के महत्व को भी समझा।

Advertisement

रागों से दिया मानसिक शांति का संदेश मंच पर जब ऋषभ रिखीराम शर्मा ने सितार की तारों को छुआ, तो पारंपरिक रागों और आधुनिक जीवन के तनाव के बीच एक सेतु बनता नजर आया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति को विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषय से जोड़कर पेश किया। ऋषभ ने दर्शकों को बताया कि कैसे संगीत के जरिए मन को संतुलित और शांत रखा जा सकता है।

Advertisement

हर उम्र के लोग इन धुनों पर झूमते नजर आए, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण हो गया। सामुदायिक जुड़ाव का बना नया केंद्र ओमैक्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जतिन गोयल ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों को मिल रहा जबरदस्त प्रतिसाद उत्साहजनक है।

हमारा प्रयास है कि ऐसे वातावरण का निर्माण किया जाए, जहां लोग रहने के साथ-साथ एक-दूसरे से सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि संस्कृति और स्वास्थ्य को जोड़ने वाले इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस सफल कार्यक्रम ने ओमैक्स न्यू चंडीगढ़ को क्षेत्र के एक बड़े सांस्कृतिक मंच के रूप में स्थापित कर दिया है।

Advertisement
×