Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चंडीगढ़ का कूड़ा पंजाब में गिराने के मामले ने पकड़ा तूल

डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड का मामला : कांग्रेस-आप ने की जांच की मांग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड से रात के समय कथित रूप से कूड़ा चोरी कर उसे पंजाब के न्यू चंडीगढ़ इलाके में गिराए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। मामले की विजीलेंस जांच की जा रही है।
Advertisement

आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ सह प्रभारी डॉ. एसएस आहलूवालिया ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात 12 बजे के बाद गुप्त तरीके से डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड से कूड़े की गाड़ियां भरी जा रही थीं। उन्होंने कहा कि अनुमान है कि ऐसी 20 से अधिक गाड़ियां पंजाब की ओर गईं, जहां कूड़ा गिराया गया। आहलूवालिया ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। शुक्रवार देर रात ही मुल्लापुर थाना पुलिस ने 5 टिप्पर गाड़ियां जब्त की हैं।

Advertisement

शनिवार को चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी, डिप्टी मेयर तरुण मेहता, आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता और पार्षद और पूर्व मेयर कुलदीप मौके पर पहुंचे। यहां नेताओं ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि यह पूरा खेल आपसी मिलीभगत से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें जो भी लोग शामिल हैं उनके चेहरे बेनकाब होने चाहिए।

विजिलेंस और सीबीआई से हो जांच : जसबीर बंटी

नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी ने कहा कि इस मामले की जांच विजीलेंस और सीबीआई से की जानी चाहिए, क्योंकि कंपनी को ठेका कूड़े को अलग-अलग करने का दिया था, लेकिन कूड़े के ट्रक बाहर जा रहे हैं, जिससे किसानों के खेतों को खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

भूमि की गुणवत्ता हो रही खराब

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंजाब में यह कूड़ा बड़े गड्ढे कर उनमें गिराया जाता है और ऊपर से मिट्टी डाल दी जाती है इस कूड़े के चलते भूमि की गुणवत्ता खराब हो रही है।

Advertisement
×