Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जिले की छात्राओं ने 12वीं के परिणाम में किया शानदार प्रदर्शन

जिला मोहाली में बेटियों ने लहराया परचम : मेरिट सूची में बनाई पहचान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में पहली बार जिला वाइज मेरिट सूची जारी की गई, जिसमें मोहाली जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। जिले की टॉप-10 सूची में अधिकांश स्थान बेटियों ने हासिल किए। जिले में पहला स्थान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मजातड़ी की छात्रा सिमरत कर ने हासिल किया। गांव चूहड़ माजरा निवासी सिमरीत कौर ने 500 में से 487 अंक लेकर मोहाली जिले में पहला और पूरे पंजाब में 14वां रैंक प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुराली की छात्रा सलोनी रही, जिसने 486 अंक लेकर जिले में दूसरा और पंजाब में 15वां रैंक हासिल किया। वहीं सतलुज पब्लिक स्कूल भगोमाजरा की तरनप्रीत कौर तथा सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुराली की अमृतपाल कौर ने 484 अंक प्राप्त कर पंजाब में 17वां रैंक हासिल किया। इसके अलावा सिमरन कौर, अंशिका सिंह, जसवीर कौर, दीक्षा वर्मा, कमलप्रीत कौर और तरनप्रीत कौर ने भी जिले की टॉप-10 सूची में स्थान बनाया।

Advertisement

कबड्डी खिलाड़ी सिमरीत ने पढ़ाई में भी मारी बाजी

Advertisement

सिमरीत कौर ने बताया - मैं रोज करीब आठ घंटे पढ़ाई करती थी और हर विषय पर बराबर ध्यान देती थी। राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी सिमरीत गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनका सपना आईपीएस अधिकारी बनने का है।

प्राइवेट नौकरी करने वाले पिता की बेटी सलोनी ने हासिल किया 15वां रैंक

सलोनी ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने कहा- सफलता के लिए निरंतर मेहनत और समय का सही प्रबंधन बेहद जरूरी है। सलोनी के पिता निजी नौकरी करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। अब वह नीट परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं।

रोज 10 घंटे पढ़ाई कर अमृतपाल ने हासिल किया 17वां रैंक

अमृतपाल कौर ने बताया कि वह रोजाना करीब 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने कहा-आत्मविश्वास और नियमित मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अमृतपाल भी मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।

Advertisement
×