सेक्टर-33/45 का बंद रास्ता दोबारा खुला, लोगों को राहत
सेक्टर-33/45 स्थित लाइट प्वाइंट का बंद रास्ता शुक्रवार को दोबारा खोल दिया गया। रास्ता बंद होने के कारण पिछले कई दिनों से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार सबसे अधिक दिक्कत...
Advertisement
सेक्टर-33/45 स्थित लाइट प्वाइंट का बंद रास्ता शुक्रवार को दोबारा खोल दिया गया। रास्ता बंद होने के कारण पिछले कई दिनों से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही थी। बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए काफी दूर स्थित चौक से घूमकर जाना पड़ता था, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ रही थीं। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों ने गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर रास्ता खुलवाने की मांग उठाई थी। इसके अलावा प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों के साथ भी लगातार बैठकें और बातचीत की गई। स्थानीय निवासियों के लगातार प्रयासों और प्रशासन के सहयोग से आखिरकार शुक्रवार को रास्ता दोबारा खोल दिया गया। रास्ता खुलने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×
