Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

यूपी भेजा शव, पोस्टमार्टम में खुला राज, मौत का मामला हत्या में बदला

बलटाना इलाके में गत वर्ष 24 अगस्त को हुई एक रहस्यमयी मौत की परतें अब खुलने लगी हैं। जिस घटना को शुरुआत में प्राकृतिक मौत बताकर निपटाने की कोशिश की गई, वह दरअसल सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस जांच में सामने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बलटाना इलाके में गत वर्ष 24 अगस्त को हुई एक रहस्यमयी मौत की परतें अब खुलने लगी हैं। जिस घटना को शुरुआत में प्राकृतिक मौत बताकर निपटाने की कोशिश की गई, वह दरअसल सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की पत्नी, बेटी और पत्नी के प्रेमी ने मिलकर उसकी जान ली।

पुलिस के अनुसार मृतक अखिलेश सिंह की पत्नी गुडिया के प्रेम संबंध नितीश कुमार से थे, जिसको लेकर घर में लंबे समय से तनाव बना हुआ था। विवाद में बेटी पिंकी भी मां का पक्ष लेती थी। आरोप है कि 24 अगस्त को तीनों ने मिलकर अखिलेश पर लाठी डंडों और तेज हथियारों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Advertisement

हत्या के बाद मामले को दबाने के लिए शव को प्राकृतिक मौत बताकर उत्तर प्रदेश में अखिलेश के माता पिता के पास भेज दिया गया। लेकिन जब पिता ने बेटे के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान देखे तो संदेह गहराया।

Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जीरकपुर पुलिस को सौंप दिया। जीरकपुर पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों ने आपसी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जांच जारी है।

Advertisement
×