Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भीनी यादों के साथ 54वां रोज फेस्टिवल संपन्न

हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोज फेस्टिवल में रविवार को कार्यक्रम पेश करते कलाकार। -ट्रिन्यू
Advertisement
‘जीरो बजट, जीरो वेस्ट’ थीम पर आयोजित 54वां स्वच्छ रोज फेस्टिवल रविवार को ऐतिहासिक जाकिर हुसैन रोज गार्डन में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चले इस उत्सव में पुष्प प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्वच्छता व सतत विकास के संदेश का अनूठा संगम देखने को मिला जिसमें हजारो की तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ी।

समापन समारोह में यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, आईएएस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर के मेयर सौरभ जोशी, गृह सचिव-सह-सचिव स्थानीय सरकार मंदीप सिंह बराड़, विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार, आईएएस, चंडीगढ़ प्रशासन एवं नगर निगम चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी और पार्षदगण भी मौजूद रहे।

Advertisement

मुख्य सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि इस फेस्टिवल की सफलता चंडीगढ़वासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी का प्रमाण है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि बिना निगम के बजट से एक भी रुपया खर्च किए इस आयोजन को सफल बनाना प्रशासनिक दक्षता और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि "जीरो वेस्ट" अवधारणा को सफलतापूर्वक लागू कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को भी बढ़ावा दिया गया है, जो शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Advertisement

मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि यह फेस्टिवल स्थानीय उभरते कलाकारों, प्रतिभाओं और सांस्कृतिक समूहों को मंच प्रदान करने में सफल रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्ष भर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे सामुदायिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सभी नागरिकों को समान अवसर और सहभागिता मिल सके।

Advertisement
×