हल्लोमाजरा में कब्जा कर बैठे कबाड़ियों के अस्थायी ढांचे तोड़े
चंडीगढ़ में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को हल्लोमाजरा में अवैध रूप से बैठे कबाड़ियों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। इस दौरान कई अस्थायी ढांचे तोड़े गए और कब्जा खाली करवाया गया। इस कार्रवाई को लेकर पहले...
Advertisement
चंडीगढ़ में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को हल्लोमाजरा में अवैध रूप से बैठे कबाड़ियों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। इस दौरान कई अस्थायी ढांचे तोड़े गए और कब्जा खाली करवाया गया। इस कार्रवाई को लेकर पहले ही पुलिस को सतर्क कर दिया गया था। हल्लोमाजरा और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों तरफ पुलिस मौजूद रही, वहीं आम लोगों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए रोक दी गई ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए। अफसरों की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध रूप से कब्जा करके बैठे कबाड़ियों के ढांचे हटाए गए। अधिकारियों का कहना है कि एग्रीकल्चर लैंड पर इस तरह का कब्जा पूरी तरह गैरकानूनी है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

