Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Tehsil Office Chandigarh : तहसीलदार नहीं मिलने से लोगों को परेशानी, हस्ताक्षर के लिए दिनभर इंतजार, खाली हाथ लौटे लोग

तहसीलदार के नहीं पहुंचने से मंगलवार और बुधवार को लोगों को हुई परेशानी, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित तहसीलदार (राजस्व) कार्यालय के बाहर अधिकारी के आने का इंतजार करते लोग। -हप्र
Advertisement

Tehsil Office Chandigarh : सेक्टर-17 स्थित तहसीलदार (राजस्व) कार्यालय में जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने पहुंचे लोगों को मंगलवार और बुधवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी कांगो रामचंद्र के हस्ताक्षर करवाने के लिए उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सिंह ने बताया कि मंगलवार को कई लोग अधिकारी के हस्ताक्षर करवाने कार्यालय पहुंचे थे। उन्हें बताया गया कि अधिकारी ड्राइव/ड्यूटी पर गए हुए हैं। बुधवार को भी लोग सुबह से अधिकारी के आने का इंतजार करते रहे। काफी देर तक अधिकारी के नहीं पहुंचने पर लोगों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया। शाम 6 बजे तक अधिकारी के कार्यालय नहीं पहुंचने से लोग परेशान हो गए और दूर-दराज से आए कई लोगों को बिना काम करवाए लौटना पड़ा।

Advertisement

अनुपस्थिति की पहले सूचना देने की मांग

अरविंद सिंह ने कहा कि यदि अधिकारी सरकारी ड्यूटी या दौरे पर हैं तो इसकी सूचना नोटिस बोर्ड या संबंधित कर्मचारियों के माध्यम से पहले ही दी जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अधिकारी की अनुपस्थिति में हस्ताक्षर और अन्य जरूरी कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की, ताकि लोगों को घंटों इंतजार न करना पड़े।

Advertisement

Advertisement
×