Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ट्रायल रूम में युवती की वीडियो बनाने का आरोप, स्टोर कर्मचारी गिरफ्तार

जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित एक स्टोर में ट्रायल रूम के अंदर एक युवती की कथित रूप से वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने स्टोर के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता मोहाली की एक निजी विश्वविद्यालय...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित एक स्टोर में ट्रायल रूम के अंदर एक युवती की कथित रूप से वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने स्टोर के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता मोहाली की एक निजी विश्वविद्यालय की बीटेक छात्रा बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, युवती शाम करीब 8 बजे खरीदारी के लिए स्टोर पर पहुंची थी। जब वह ट्रायल रूम में कपड़े बदल रही थी, तभी उसे शक हुआ कि शीशे के पीछे से कोई मोबाइल फोन के जरिए उसकी वीडियो बना रहा है।

Advertisement

युवती ने जब आरोपी को बोला तो उसने पहले आरोपों से इनकार किया, लेकिन बाद में अपनी गलती स्वीकार कर ली और वीडियो डिलीट करने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के मोबाइल से वीडियो डिलीट करवाने के साथ पूरी घटना की रिकॉर्डिंग अपने फोन में सबूत के तौर पर सुरक्षित कर ली और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement
×