Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डेराबस्सी में स्कूल गेट के बाहर पथराव, दो युवक घायल; वारदात CCTV में कैद

Derabassi School Video: डेराबस्सी में बुधवार दोपहर स्कूल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना रामलीला मैदान के पास स्थित जैन स्कूल के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सीसीटीवी वीडियोग्रैब
Advertisement

Derabassi School Video: डेराबस्सी में बुधवार दोपहर स्कूल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना रामलीला मैदान के पास स्थित जैन स्कूल के मुख्य गेट के सामने हुई, जहां लात-घूंसों से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते ईंट-पत्थरबाजी तक पहुंच गया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

झड़प में दो युवक घायल हुए हैं। एक को गंभीर हालत में डेराबस्सी सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा घायल युवक मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद गली में खून बिखरा मिला, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Advertisement

CCTV में कैद पूरी वारदात

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, तीन युवक बाइक पर मौके पर पहुंचे। उनमें से एक युवक की दूसरे पक्ष के युवकों के साथ कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि उसके दो साथी मौके से निकल गए, जबकि दोनों गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों के उग्र तेवर देखकर उन्हें पीछे हटना पड़ा। स्कूल के सामने हुई इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद होने की आशंका है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
×