Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PGGC-11 : नशा मुक्त समाज के लिए युवाओं ने भरी हुंकार, चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय एनएसएस कार्यक्रम आयोजित

पीजीजीसी-11 में राज्य स्तरीय आयोजन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PGGC-11 : युवाओं को नशे की दलदल से बचाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प के साथ सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (पीजीजीसी) में राज्य स्तरीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य एनएसएस सेल, चंडीगढ़ और कॉलेज की एनएसएस यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने युवाओं को नशे के खिलाफ 'ब्रांड एंबेसडर' बनने की सीख दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय निदेशक एनएसएस (चंडीगढ़, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश) श्री जय भगवान और राज्य एनएसएस समन्वय अधिकारी डॉ. नेमी चंद गोलिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज़ किया। इस अवसर पर जय भगवान ने कहा कि युवा शक्ति ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है और एनएसएस स्वयंसेवकों की इसमें अहम भूमिका है।

Advertisement

विशेषज्ञों ने साझा किए बचाव के गुर

नशा मुक्त भारत अभियान के फील्ड एक्सपर्ट श्री दीक्षांत शर्मा ने विशेषज्ञ व्याख्यान के दौरान नशे की रोकथाम के लिए मनोवैज्ञानिक और सामाजिक रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही परामर्श और समय पर जागरूकता देकर इस बुराई से बचाया जा सकता है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस की एएसआई बबीता और उनकी ड्रग अवेयरनेस टीम ने व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से कानून व्यवस्था और सामुदायिक सहयोग के महत्व को समझाया।

Advertisement

शपथ और सम्मान से बढ़ा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। डॉ. नेमी चंद गोलिया ने सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। अंत में एक सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने नशा-मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कॉलेज की प्राचार्या सुश्री दीपशिखा ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक होते हैं। एनएसएस इंचार्ज डॉ. मुनीश कुमार और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका डारा ने भी स्वयंसेवकों को समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न कॉलेजों से आए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।

Advertisement
×