Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

खेल: 16 के क्रिकेट स्टेडियम में गली क्रिकेट 17 से

यूटीसीए एवं यूटी पुलिस के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ में शुक्रवार को यूटीसीए एवं यूटी पुलिस का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को गली क्रिकेट का निमंत्रण देते हुए। -हप्र
Advertisement

Advertisement

Advertisement

ऑलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट के आगामी आयोजन के मद्देनजर, चेयरमैन संजय टंडन और पुलिस डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास पर मुलाकात कर टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के लिए निमंत्रण दिया। ऑलेंजर्स गली क्रिकेट का चौथा संस्करण यूटी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 17 अप्रैल को सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ में आयोजित होगा।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गली क्रिकेट पहल के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट का मकसद जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों से जोड़ना और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। साथ ही, टूर्नामेंट की बढ़ती लोकप्रियता और उभरते खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने में इसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहलें युवाओं को सही दिशा देने और खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर सारांश टंडन (अध्यक्ष), हरि सिंह खुराना (सेक्रेटरी), आलोक कृष्ण (ट्रेजरर), देवेंद्र शर्मा (सीईओ) और रविंदर सिंह बिल्ला (को-चेयरमैन) भी मौजूद रहे।

Advertisement
×