Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

चंडीगढ़ के खुड्डा जस्सू में चली गोलियां, लाउड म्यूजिक का विरोध करने पर 2 युवक घायल

मौके पर एसएसपी कंवरदीप कौर भी पहुंची

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

चंडीगढ़ के खुड्डा जस्सू गांव में कार में ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। गांव के लड़कों द्वारा आवाज कम करने को कहने पर कार सवार युवकों ने गोलियां चला दी। इस घटना में गांव के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान गुरसेवक और परमजीत के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद दोनों को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ युवक अपनी कार में तेज आवाज में म्यूजिक लगाकर गांव में गेड़ियां मार रहे थे। इस दौरान गांव के लड़कों ने उन्हें आवाज कम करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई और कार से बाहर निकलकर युवकों ने गोलियां चला दी। गोली लगने से गुरसेवक और परमजीत घायल हो गए। इनमें गुरसेवक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी कंवरदीप कौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Advertisement

Advertisement
×